विदेश यात्रा के दौरान पासपोर्ट खो जाए तो क्या करें?
अगर आप विदेश में अपना पासपोर्ट खो देते हैं या वह चोरी हो जाता है, तो सबसे पहले नजदीकी पुलिस स्टेशन में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराएं और उसकी कॉपी जरूर लें। इसके बाद आपको भारतीय दूतावास या वाणिज्य दूतावास से संपर्क करना होगा। यदि आपको तुरंत भारत वापस आना है, तो आप इमरजेंसी सर्टिफिकेट (EC) के लिए अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपको आगे भी विदेश यात्रा जारी रखनी है, तो आपको नया पासपोर्ट बनवाना होगा। इसके अलावा, आपको अपना वीजा भी फिर से इश्यू करवाना पड़ सकता है।