विदेश में रहने का मतलब सिर्फ मोटी कमाई नहीं, स्वीडन में बसी भारतीय महिला ने खोली पोल
स्वीडन में रहने वाली ज्योति ने उन लोगों को आईना दिखाया है जो सोचते हैं कि विदेश में रहने वाले लोग बहुत पैसा कमाते हैं। उन्होंने कहा, 'लोग अक्सर हमारी कमाई की तुलना भारत की सैलरी से तो कर लेते हैं, लेकिन यहां के भारी-भरकम खर्चों को नजरअंदाज कर देते हैं।' ज्योति के मुताबिक, वहां किराया, टैक्स, ग्रोसरी, आने-जाने का खर्च, इंश्योरेंस और अन्य कई तरह के मासिक बिल चुकाने पड़ते हैं। यही वजह है कि भारत आने का प्लान बनाने से पहले भी उन्हें कई बार सोचना पड़ता है।