वाराणसी में ₹25,446 करोड़ की लागत से बनेंगे दो बड़े एलिवेटेड कॉरिडोर, कैबिनेट से मिली हरी झंडी

बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में वाराणसी के लिए दो बड़े एलिवेटेड प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दे दी गई है। इनमें से पहली योजना वरुणा नदी के साथ 43 किलोमीटर लंबा 6/4 लेन का एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की है, जिस पर ₹10,998 करोड़ खर्च किए जाएंगे। वहीं, दूसरी परियोजना के तहत गंगा नदी के किनारे 46 किलोमीटर लंबा 6 लेन का एलिवेटेड कॉरिडोर तैयार होगा, जिसकी अनुमानित लागत ₹14,448 करोड़ है।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
वाराणसी में ₹25,446 करोड़ की लागत से बनेंगे दो बड़े एलिवेटेड कॉरिडोर, कैबिनेट से मिली हरी झंडी | ShortKT