वाराणसी में लस्सी प्रमोट कर रहीं भाग्यश्री का वीडियो वायरल, शुगर-फैट का हवाला देकर पीने से किया इनकार
वाराणसी की एक दुकान पर लस्सी का प्रचार करती हुईं अभिनेत्री भाग्यश्री का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। एक एक्स यूजर ने आरोप लगाया कि भाग्यश्री ने लस्सी पूरी नहीं पी और कहा कि इसमें काफी शुगर और फैट है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं, जहां कुछ लोगों ने इसे दिखावा करार दिया, वहीं कुछ का मानना था कि अभिनेत्री की आलोचना करना गलत है। इस पर सफाई देते हुए भाग्यश्री ने कहा कि वायरल वीडियो अधूरा है।