वाराणसी: गर्म समोसे को लेकर दुकानदार और वकील में विवाद, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

वाराणसी में गर्म समोसे की मांग को लेकर हुए झगड़े और लूट के आरोपों के मामले में अदालत के निर्देश पर एफआईआर दर्ज की गई है। यह विवाद फरवरी में वकील शिवशंकर सिंह और एक दुकानदार के बीच हुआ था। शिकायत के अनुसार, दुकानदार ने वकील से कहा, 'क्या तुम कलेक्टर हो जो तुम्हें गर्म समोसा दूं? यहां से चले जाओ वरना बहुत पिटाई होगी।' इसके बाद दोनों के बीच मारपीट की घटना हुई।

by shortkt.com
2 घंटे पहले
वाराणसी: गर्म समोसे को लेकर दुकानदार और वकील में विवाद, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज | ShortKT