वाराणसी: कंक्रीट मिक्सर ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरुवार की सुबह एक कंक्रीट मिक्सर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल पर सवार एक व्यक्ति की जान चली गई। बताया जा रहा है कि ट्रक के बगल से गुजरते वक्त साइकिल का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह व्यक्ति ट्रक के पिछले पहियों के नीचे आ गया। हालांकि, साइकिल पर पीछे बैठा दूसरा व्यक्ति इस हादसे में बाल-बाल बच गया। पुलिस ने घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार ट्रक चालक की धरपकड़ के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।