केरल के वायनाड में मूसलाधार बारिश के बाद हुए भीषण भूस्खलन का एक डरावना वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आ रहे हैं। यह घटना एक निर्माण स्थल के नजदीक हुई। भूस्खलन इतना शक्तिशाली था कि एक टैंकर पीछे की तरफ लुढ़क गया और कई लोग मलबे के साथ बह गए। इस हादसे में अब तक 2 लोगों की जान जाने की पुष्टि हुई है।