वामपंथियों को सुवेंदु अधिकारी की नसीहत, 'फ्री फिलिस्तीन' के बजाय 'फ्री PoK' के नारे लगाएं
पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने एक जनसभा में वामपंथी विचारधारा के लोगों पर निशाना साधा है। उन्होंने सलाह दी कि उन्हें 'फ्री फिलिस्तीन' के बजाय 'फ्री PoK' के नारे लगाने चाहिए। अधिकारी ने आगे कहा, 'जब आतंकी हमले में 45 सीआरपीएफ जवान शहीद हो जाते हैं, तब कोई रैली नहीं निकाली जाती। लेकिन जब पाकिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया जाता है, तो युद्ध-विरोधी प्रदर्शन शुरू हो जाते हैं।'