वंदे मातरम पर विवाद: सोनिया गांधी से माफी की मांग, बंकिम चंद्र के वंशज ने भेजा पत्र

वंदे मातरम के रचनाकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के वंशज और बीजेपी विधायक सुमित्रो चटर्जी ने सोनिया गांधी को एक पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने वंदे मातरम को लेकर हुए विवाद पर गहरा दुख व्यक्त किया है। चटर्जी ने इस पूरी घटना को शर्मनाक करार दिया और सोनिया गांधी से देश की जनता और पश्चिम बंगाल के लोगों से माफी मांगने को कहा है। अपने पत्र में उन्होंने लिखा कि यह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि एक ऐतिहासिक भूल को बेशर्मी के साथ फिर से दोहराने जैसा है।

by shortkt.com
2 घंटे पहले
वंदे मातरम पर विवाद: सोनिया गांधी से माफी की मांग, बंकिम चंद्र के वंशज ने भेजा पत्र | ShortKT