वंदे मातरम के अपमान पर सीएम मोहन यादव ने सोनिया और राहुल गांधी से मांगी माफी
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर 'वंदे मातरम' का अनादर करने का गंभीर आरोप लगाया है और उनसे सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की है। मुख्यमंत्री का यह बयान तब सामने आया है जब भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेताओं ने भी यह दावा किया कि कांग्रेस के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान सोनिया गांधी ने 'वंदे मातरम' को पूरा गाए जाने पर ऐतराज जताया था।