लोहरदगा: स्टेशनरी दुकान मालिक की गोली मारकर हत्या, सड़क पर उतरे लोग
झारखंड के लोहरदगा स्थित पतरटोली में बाइक पर आए दो हमलावरों ने स्टेशनरी की दुकान चलाने वाले शुभम कुमार को गोली मार दी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत करार दिया। इस वारदात के बाद स्थानीय लोग भड़क गए और पावरगंज चौक को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी मुआवजे की मांग कर रहे हैं और हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े हैं। पुलिस फिलहाल हमलावरों की पहचान और तलाश में जुटी है।