लोकसभा ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने वाले विधेयक को दी मंजूरी
सोमवार को लोकसभा में सुप्रीम कोर्ट संशोधन बिल 2026 पारित कर दिया गया है। इस नए कानून के लागू होने के बाद शीर्ष अदालत में जजों की कुल संख्या 34 से बढ़कर 38 हो जाएगी। संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने स्पष्ट किया कि इस कदम का मुख्य मकसद सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग पड़े मुकदमों के बोझ को घटाना और न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक सुचारू बनाना है।