लोकसभा चुनाव: सर्वे में NDA को बहुमत का अनुमान, जानिए किसे मिल सकती हैं कितनी सीटें
सीजेपी के प्रदर्शन के बाद एक नए सर्वे में यह आकलन किया गया है कि अगर अभी लोकसभा चुनाव कराए जाएं, तो किस दल को कितनी सीटें मिल सकती हैं। इंडिया टुडे और सी-वोटर के इस सर्वे के अनुसार, बीजेपी को 261 और कांग्रेस को 106 सीटें मिलने की संभावना है। आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को कुल 326 सीटें, कांग्रेस के इंडिया गठबंधन को 185 सीटें और अन्य दलों के खाते में 32 सीटें जाती हुई दिखाई दे रही हैं।