'लॉकअप 2' में राम कपूर की हरकत पर भड़के लोग, लैला को जबरन किस करने पर मचा बवाल
शो 'लॉक अप 2' में अभिनेता राम कपूर ने अपनी साथी प्रतियोगी और 25 साल छोटी इन्फ्लुएंसर वरुण यादव, जिन्हें 'लैला' के नाम से जाना जाता है, को जबरन लिप किस कर दिया। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर राम कपूर को जमकर खरी-खोटी सुनाई जा रही है। एक यूजर ने लिखा, "राम को शर्म आनी चाहिए," वहीं दूसरे ने नाराजगी जताते हुए कहा, "सिर्फ टीआरपी के लिए ये सब कर रहे हैं। यह शो बेहद शर्मनाक और बकवास है।"