लाइव रिपोर्टिंग की तैयारी के दौरान इज़रायली ड्रोन हमले का शिकार हुए पत्रकार
रविवार को लेबनान के नबातियेह इलाके में इज़रायली ड्रोन ने अल-मनार टीवी की टीम को निशाना बनाया, जिसमें एक रिपोर्टर और कैमरामैन घायल हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही पत्रकार लाइव प्रसारण शुरू करने की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक एक ड्रोन वहां गिरा और जोरदार धमाके के साथ आग की लपटें उठने लगीं। इस हमले में दोनों मीडियाकर्मी जख्मी हो गए हैं।