लश्कर का नया तरीका: युवाओं को AI, मार्शल आर्ट और तैराकी का दे रहा प्रशिक्षण
पाकिस्तान से आई कुछ वीडियो और तस्वीरों के आधार पर यह दावा किया जा रहा है कि आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े लोग युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आधुनिक तकनीक, मार्शल आर्ट्स और तैराकी जैसी चीजों की ट्रेनिंग दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में लड़कों के अलावा लड़कियों को भी शामिल होते देखा गया है।