ललित मोदी को मिला 'हीरे का चम्मच' वाला नेकलेस, बोले- मैं तो इसी के साथ जन्मा था
आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी को एक जूलर की तरफ से 'हीरे का चम्मच' (डायमंड स्पून) वाला नेकलेस भेंट में मिला है। इस तोहफे का वीडियो साझा करते हुए ललित ने कहा, "जैसा कि मैं अक्सर कहता हूं, मेरा जन्म ही डायमंड स्पून के साथ हुआ था... यह वाकई बहुत खूबसूरत है।" लगभग ₹4,555 करोड़ की संपत्ति के मालिक ललित मोदी अपनी बेहद आलीशान जीवनशैली के लिए जाने जाते हैं।