लद्दाख में ONGC का बड़ा कारनामा: अब कोयले-पानी के बिना मिलेगी 24 घंटे बिजली
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) ने लद्दाख की पुगा घाटी में अपने दूसरे जियोथर्मल कुएं की खुदाई का काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस परियोजना के जरिए लद्दाख समेत पूरे देश को कोयले और पानी की जरूरत के बिना चौबीसों घंटे बिजली की आपूर्ति संभव हो सकेगी। यह कुआं भारत के पहले 1-मेगावाट इलेक्ट्रिक पायलट जियोथर्मल पावर प्लांट को तैयार करने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।