लखनऊ: 5-स्टार होटल के कमरे में मृत मिला युवा वैज्ञानिक, कमरे में मिले उल्टी के निशान
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक 5-स्टार होटल में मंगलवार को 22 वर्षीय वैज्ञानिक राहुल सिंह का शव उनके कमरे से मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां उन्हें शव के पास उल्टी के निशान मिले। अधिकारियों का मानना है कि मौत का कारण फूड पॉयज़निंग या दिल का दौरा पड़ना हो सकता है। महाराजगंज के रहने वाले राहुल ने साल 2020 में बैटरी से संचालित ट्रैक्टर का आविष्कार किया था।