लखनऊ: हिंदू नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या, नहर में मिला शव
लखनऊ में हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या का मामला सामने आया है। उनका शव दुबग्गा स्थित एक नहर से बरामद किया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उन्हें पहले कार के अंदर गोली मारी गई थी। इस हत्या के पीछे जमीन से जुड़ा विवाद होने की आशंका है। वहीं, परिजनों ने उनके ड्राइवर पर ही साजिश रचकर विरोधियों के साथ मिलकर हत्या करवाने का शक जताया है।