लखनऊ सेक्स रैकेट: डॉक्टर करता था लड़कियों की प्लास्टिक सर्जरी, देता था रशियन लुक
लखनऊ में सेक्स रैकेट के आरोप में पकड़ी गई उज़्बेकिस्तान की रहने वाली लोला कयूमोवा नेपाल और उज़्बेकिस्तान से विदेशी युवतियों को गैरकानूनी तरीके से भारत लाती थी। इंडिया टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, विनोद नाम का एक डॉक्टर इस काम में लोला की मदद करता था। बताया जा रहा है कि वह प्लास्टिक सर्जरी के जरिए इन लड़कियों को रशियन लुक देने के साथ ही उन्हें कम उम्र का दिखाने का काम करता था।