लखनऊ: शिक्षकों की कमी और खराब भोजन के विरोध में छात्राओं ने लगाया चक्काजाम
लखनऊ के जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की छात्राओं ने शिक्षकों की कमी और खराब व्यवस्थाओं के खिलाफ सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, जिससे घंटों तक यातायात ठप रहा। छात्राओं का कहना है कि स्कूल में फिजिक्स और केमिस्ट्री जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं हैं, जिससे उनकी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी पर बुरा असर पड़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने घटिया खाना परोसे जाने और बीमार होने पर समय से इलाज न मिलने की समस्या भी उठाई।