लखनऊ: बैंक कर्मचारी ने पत्नी और बहन की हत्या कर दी जान
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार दोपहर एक बैंक कर्मचारी ने अपनी पत्नी और बहन की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। खबरों के अनुसार, आरोपी ने सबसे पहले आईसीआईसीआई बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत अपनी पत्नी को उनके दफ्तर के बाहर गोली मारी। इसके बाद वह घर पहुंचा और अपनी बहन की भी गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी अलग रह रहे थे और उनके बीच तलाक का मामला अदालत में चल रहा था।