लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर टोल वसूली पर रोक, खामियां सुधरने तक NHAI का बड़ा फैसला
4200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के कुछ दिन बाद ही सड़क में कई कमियां सामने आई हैं। इसे देखते हुए NHAI ने निर्माण करने वाली कंपनी पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड को 'नॉन परफॉर्मर' करार देने का प्रस्ताव दिया है। साथ ही, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने यह भी निर्णय लिया है कि जब तक सड़क की मरम्मत का काम पूरा नहीं हो जाता, तब तक इस एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा।