लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर मरम्मत के बाद पंखों से सुखाया गया रास्ता, अखिलेश यादव ने कसा तंज
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के एक हिस्से पर मरम्मत के बाद सड़क को तेजी से सुखाने के लिए पंखों का उपयोग होते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "ये है भाजपाई तरक्की की नई हवा... जिस एक्सप्रेसवे का दम महज 2-3 हफ्ते में ही निकलने लगा है, उस पर सफर करने का खतरा आखिर कौन मोल लेगा?"