लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल की कीमतें तय, बिना बैरियर के होगा सफर
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के लिए टोल शुल्क की घोषणा कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, कार, जीप और एसयूवी के लिए एक तरफ का टोल ₹275, हल्के कमर्शियल वाहनों के लिए ₹445, बस और ट्रकों के लिए ₹935 तथा भारी वाहनों के लिए ₹1,020 तय किया गया है। खबरों के अनुसार, यह भारत का ऐसा पहला एक्सप्रेसवे है जहां कोई भी टोल बैरियर नहीं लगाया जाएगा।