लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के धंसने पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना
पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने बताया कि करीब ₹4,700 करोड़ की लागत से तैयार हुआ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे लोकार्पण से पहले ही धंस गया है। अखिलेश ने इसे भाजपा सरकार की नाकामी करार दिया है, वहीं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इन सभी दावों को सिरे से नकार दिया है।