लंबे समय तक भूखे रहने पर शरीर के किन अंगों पर पड़ता है असर और कब स्थिति गंभीर हो जाती है?
भूख हड़ताल के पहले 24 से 48 घंटों में शरीर ऊर्जा पाने के लिए लिवर और मांसपेशियों में संचित ग्लूकोज का उपयोग करता है। इसके बाद शरीर फैट बर्न करना शुरू कर देता है और कुछ दिनों के बाद ऊर्जा के लिए मांसपेशियों को नष्ट करने लगता है, जिसे स्टार्वेशन कहते हैं। इस प्रक्रिया में किडनी फेल होने और हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ जाता है। तीन सप्ताह के बाद शरीर पूरी तरह बंद होने की स्थिति में पहुंच जाता है, जिससे जान जाने का खतरा बना रहता है।