लंदन में डेनिश सिंगर के साथ नजर आए आर्यन खान, डेटिंग की चर्चाएं तेज
शाहरुख खान के बेटे और फिल्म निर्माता आर्यन खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है, जिसमें वह डेनमार्क की गायिका और गीतकार विनी तकायर के साथ दिखाई दे रहे हैं। लंदन के एक कैसीनो से निकलते हुए दोनों की यह फोटो वायरल होने के बाद से ही उनके डेटिंग करने की खबरें सामने आ रही हैं। इन चर्चाओं के बीच, गायिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लंदन ट्रिप की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।