लंदन की सड़कों पर साथ दिखे विराट-अनुष्का, वायरल हुई तस्वीरें
मंगलवार की सुबह विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को लंदन में घूमते हुए देखा गया, जिसके बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं। वायरल हो रही एक फोटो में विराट बच्चे का स्ट्रोलर लिए हुए हैं, जबकि अनुष्का उनके बगल में कॉफी का आनंद लेती नजर आ रही हैं। एक अन्य तस्वीर में यह कपल सड़क पर किसी महिला के साथ बातचीत करता हुआ दिखाई दे रहा है। बता दें कि यह मशहूर जोड़ी इन दिनों लंदन में ही रह रही है।