रोहित शर्मा टीवी पर किस शो के जरिए कदम रखेंगे? जानिए कब शुरू होगा प्रसारण

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' नाम के नए शो के साथ टेलीविजन की दुनिया में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। यह शो 19 सितंबर से सोनी चैनल और सोनी लिव ऐप पर प्रसारित किया जाएगा। शो के प्रोमो में कुछ लोग रोहित से उनका मशहूर 'गार्डन' वाला डायलॉग दोहराने की गुजारिश करते नजर आए। इस पर रोहित ने चुटकी लेते हुए कहा, "सिर्फ 2 लाइनें... इतनी ज्यादा वायरल हो गईं... तो सोचिए जब मेरा पूरा शो आएगा तब क्या होगा?"

by shortkt.com
3 घंटे पहले
रोहित शर्मा टीवी पर किस शो के जरिए कदम रखेंगे? जानिए कब शुरू होगा प्रसारण | ShortKT