रोहित-कोहली के भविष्य पर गौतम गंभीर को युवराज सिंह की नसीहत, स्पष्ट बात करने की दी सलाह
भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने हेड कोच गौतम गंभीर से आग्रह किया है कि वे विराट कोहली और रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर स्थिति साफ करें। युवराज का मानना है कि अगर टीम मैनेजमेंट को लगता है कि कोई खिलाड़ी अब उनकी रणनीति का हिस्सा नहीं है, तो उन्हें यह बात स्पष्ट रूप से बता देनी चाहिए। उनके मुताबिक, इस तरह की दुविधा न तो टीम के लिए अच्छी है और न ही खिलाड़ियों के लिए।