रोहतास के सात प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों का तबादला, 8 जुलाई तक नए स्थान पर देना होगा योगदान
बिहार शिक्षा विभाग ने रोहतास के सात प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (BEO) का तबादला कर दिया है। निदेशक प्राथमिक शिक्षा कुमार निशांत विवेक ने आदेश जारी कर सभी को नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार संभालने को कहा है। अधिकारियों को 8 जुलाई तक विरमित होने का निर्देश दिया गया है, अन्यथा 9 जुलाई से उन्हें स्वतः विरमित माना जाएगा। यह कदम प्रशासनिक व्यवस्था सुधारने के लिए उठाया गया है।