रोम डायमंड लीग: श्रीलंका के रुमेश थरंगा ने नीरज चोपड़ा का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा
श्रीलंका के 23 वर्षीय एथलीट रुमेश थरंगा ने रोम डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 92.62 मीटर का थ्रो फेंका। इस जीत के साथ उन्होंने दो बार के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स को मात दी। आपको बता दें कि थरंगा अपने किशोरावस्था के दिनों में एक तेज़ गेंदबाज़ के रूप में क्रिकेट खेलते थे। उनका यह थ्रो नीरज चोपड़ा के 90.23 मीटर के सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड से बेहतर है। अब यह अरशद नदीम के 92.97 मीटर के थ्रो के बाद एशिया का दूसरा सबसे लंबा थ्रो बन गया है।