रोमांटिक डेट और घर खरीदने के लिए दिल्ली दुनिया का सबसे किफायती शहर
'मैपिंग द वर्ल्ड्स प्राइसेज़-2026' रिपोर्ट के मुताबिक, रोमांटिक डेट पर जाने या प्रॉपर्टी खरीदने के लिहाज से दिल्ली दुनिया के प्रमुख शहरों में सबसे सस्ता है। दिल्ली में एक 'सस्ती डेट' का औसत खर्च $103 (लगभग ₹9,920) आता है, जबकि इस सूची में सबसे महंगे शहर जिनेवा में यह खर्च $475 (करीब ₹45,750) तक पहुंच जाता है। हालांकि, अन्य बड़े शहरों की तुलना में दिल्ली में मिलने वाली औसत मासिक सैलरी काफी कम है।