रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज़ की कुल संपत्ति कितनी है?
फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिगेज़ की संयुक्त संपत्ति करीब $1.23 बिलियन आंकी गई है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रोनाल्डो अकेले $1.2 बिलियन की संपत्ति के मालिक हैं, वहीं जॉर्जिना की नेटवर्थ $25 से $35 मिलियन के बीच है। जॉर्जिना ने यह दौलत मॉडलिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट, बिजनेस, सोशल मीडिया कोलैबोरेशन और अपनी नेटफ्लिक्स सीरीज 'आई एम जॉर्जिना' के जरिए कमाई है।