रैपिडो ड्राइवर पर 17 साल के लड़के से छेड़छाड़ का आरोप, कंपनी ने लिया एक्शन
17 साल के एक किशोर ने वीडियो जारी कर रैपिडो बाइक टैक्सी के ड्राइवर पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाइक चलाते वक्त ड्राइवर अपना एक हाथ पीछे ले जाकर लड़के की जांघ और प्राइवेट पार्ट को छूने की हरकत कर रहा है। मामले पर संज्ञान लेते हुए कंपनी ने कहा, 'इस तरह के व्यवहार के लिए हम माफी मांगते हैं। आरोपी ड्राइवर को प्लेटफॉर्म से हमेशा के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।'