रेलवे स्टेशन पर ₹5 की चाय ₹15 में बेचकर शख्स ने कमाए ₹4500, लोग बोले- नौकरी छुड़वा देगा
एक व्यक्ति ने रेलवे स्टेशन के पास ₹5 वाली चाय खरीदकर उसे ₹15 में बेचा और दावा किया कि उसने दिनभर में ₹4500 की कमाई की। इस पर कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ने हिसाब लगाया कि हर कप पर ₹10 का फायदा होने के हिसाब से 400 कप बेचने पर कुल मुनाफा लगभग ₹4,000 ही बनता है। इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूज़र ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'यह तो नौकरी से इस्तीफा दिलवा कर ही दम लेगा।'