रेलवे ने पहली बार ट्रेन से पहुंचाया ज़िंदा दिल, मिशन सफल

भारतीय रेलवे ने देश में पहली बार ट्रेन के माध्यम से एक जीवित डोनर हार्ट को सुरक्षित स्थान तक पहुँचाने में सफलता हासिल की है। इस हृदय को वंदे भारत एक्सप्रेस के ज़रिए सूरत से अहमदाबाद भेजा गया। हार्ट ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके, इसके लिए रेलवे, आरपीएफ, गुजरात पुलिस और मेडिकल स्टाफ ने मिलकर एक ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया था। इस तालमेल की बदौलत दिल को सही सलामत और निर्धारित समय के भीतर अस्पताल पहुँचा दिया गया।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
रेलवे ने पहली बार ट्रेन से पहुंचाया ज़िंदा दिल, मिशन सफल | ShortKT