रेलवे ने ट्रेन की चादर ओढ़कर दुकान पर खड़े लोगों के वीडियो पर दी सफाई

ट्रेन की बेडशीट ओढ़कर दुकान के बाहर नजर आए तीन लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर उत्तर रेलवे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'स्टाइल आपसे है, ट्रेन के बेडरोल से नहीं! कृपया अपने बेडरोल का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करें और यात्रा खत्म होने पर उसे वापस वहीं छोड़ दें।' गौरतलब है कि हाल ही में रेलवे ने जानकारी दी थी कि एसी कोचों से लाखों की संख्या में बेडशीट और तौलिये चोरी हो गए हैं।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
रेलवे ने ट्रेन की चादर ओढ़कर दुकान पर खड़े लोगों के वीडियो पर दी सफाई | ShortKT