रेगुलर बनाम डायरेक्ट म्यूचुअल फंड: ₹13 लाख का अंतर, समझें निवेश का गणित
म्यूचुअल फंड के डायरेक्ट और रेगुलर प्लान के एक्सपेंस रेशियो में अंतर होने से लंबे समय में मिलने वाले मुनाफे पर असर पड़ता है। अगर 12% का अनुमानित रिटर्न हो, तो रेगुलर फंड में 1.5% एक्सपेंस रेशियो कटने के बाद 10.5% रिटर्न मिलता है। इस हिसाब से 20 साल तक हर महीने ₹10,000 की SIP करने पर करीब ₹75 लाख जमा हो सकते हैं। वहीं, डायरेक्ट फंड में 0.5% एक्सपेंस रेशियो के बाद 11.5% रिटर्न मिलता है, जिससे 20 साल में कुल राशि बढ़कर ₹88 लाख तक पहुंच सकती है।