रूस से भारत तक सीधी रेल सेवा की योजना; INSTC से कैसे अलग होगा यह 7000 किमी लंबा रूट?

रूस के उप-प्रधानमंत्री मरात खुस्नुलिन ने भारत और रूस को जोड़ने वाले एक नए डायरेक्ट ट्रेन नेटवर्क का प्रस्ताव रखा है, जो पहले से मौजूद इंटरनैशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर (INSTC) से बिल्कुल अलग होगा। इस प्रस्तावित रेल मार्ग में रूस, तुर्कमेनिस्तान, ईरान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत शामिल हो सकते हैं। आरटी हिंदी की रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में भौगोलिक बाधाएं, बुनियादी ढांचे की कमी और भू-राजनीतिक स्थितियां सबसे बड़ी रुकावटें हैं। हालांकि, अफगानिस्तान ने इस रेल नेटवर्क के विचार का स्वागत किया है।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
रूस से भारत तक सीधी रेल सेवा की योजना; INSTC से कैसे अलग होगा यह 7000 किमी लंबा रूट? | ShortKT