रूस में ट्रेनिंग के दौरान बेकाबू हुई मशीन गन, बाल-बाल बची पास खड़े सैनिक की जान; वीडियो वायरल

रूस में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान एक सैनिक के हाथ से ताकतवर रोटरी मशीन गन का नियंत्रण खो गया, जिससे वहां हड़कंप मच गया। सैनिक झटका खाकर जमीन पर गिर पड़ा और उसका हथियार अनियंत्रित होकर गोल-गोल घूमने लगा। इस दौरान बंदूक से अंधाधुंध गोलियां चलने लगीं, जिससे पास ही मौजूद दूसरा सैनिक मौत के मुंह से बच निकला। इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
रूस में ट्रेनिंग के दौरान बेकाबू हुई मशीन गन, बाल-बाल बची पास खड़े सैनिक की जान; वीडियो वायरल | ShortKT