रूस ने तैयार किया पूरी तरह स्वदेशी MC-21-310 विमान, 211 यात्री कर सकेंगे सफर
रूस ने एक ऐसा विमान विकसित किया है जो विदेशी प्रतिबंधों से पूरी तरह मुक्त है और इसमें 211 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। MC-21-310 नाम के इस विमान ने अपनी पहली परीक्षण उड़ान के दौरान 1 घंटा 23 मिनट तक आसमान में समय बिताया। इस दौरान विमान ने 6,000 मीटर की ऊंचाई छूते हुए 600 किलोमीटर प्रति घंटे की गति दर्ज की। गौरतलब है कि MC-21-310 प्रोजेक्ट को साल 2009 में शुरू किया गया था।