रूस ने टेलीग्राम प्रमुख पावेल दुरोव को किया वांटेड घोषित
रूस ने टेलीग्राम के फाउंडर पावेल दुरोव पर 'आतंकवाद में सहयोग' करने का इल्जाम लगाया है और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वांटेड घोषित कर दिया है। एपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी संघीय सुरक्षा सेवा का कहना है कि टेलीग्राम ने उन चैनल्स को बंद नहीं किया, जिनका उपयोग यूक्रेनी खुफिया विभाग और आतंकवादी रूस के खिलाफ हमलों को अंजाम देने के लिए कर रहे हैं।