रूथ बार ने नेतन्याहू के साथ अपने पुराने अफेयर पर पहली बार दी प्रतिक्रिया

साल 1993 में जिस रूथ बार के साथ विवाहेतर संबंध होने की बात खुद इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने टीवी पर स्वीकार की थी, उन्होंने अब इस मामले पर अपनी चुप्पी खत्म की है। रूथ का कहना है कि नेतन्याहू के अंदर श्रेष्ठता की भावना काफी अधिक थी और वह अपने सामने बाकी सभी विरोधियों को कुछ नहीं समझते थे। अपने अफेयर के बारे में बात करते हुए रूथ ने कहा, "आप उन्हीं से पूछिए... टीवी पर जाकर इस बारे में बात करने की पहल तो उन्होंने खुद ही की थी।"

by shortkt.com
3 घंटे पहले
रूथ बार ने नेतन्याहू के साथ अपने पुराने अफेयर पर पहली बार दी प्रतिक्रिया | ShortKT