रीवा: पति को दूसरी महिला के साथ देख भड़की पत्नी, वीडियो वायरल
मध्य प्रदेश के रीवा से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला होटल के अंदर अपने पति को किसी अन्य महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ने का दावा कर रही है। इस दौरान महिला ने जमकर हंगामा किया। पति का कॉलर पकड़ते हुए उसने कहा, 'तुम्हारी मां को मैंने खून दिया, ब्राह्मण होकर मैंने ठाकुर को खून दिया और तुम यहां लड़कियां नचा रहे हो।' महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।