रील के चक्कर में 30 फीट ऊंचे डैम से कूदा युवक, चट्टान से टकराने पर टूटे दोनों पैर
उत्तर प्रदेश के झांसी में सोशल मीडिया पर रील बनाने की कोशिश में एक युवक को भारी पड़ गई। उसने करीब 30 फीट की ऊंचाई से बांध में छलांग लगा दी, लेकिन पानी का स्तर कम होने की वजह से वह सीधे नीचे मौजूद चट्टान से जा टकराया। इस हादसे में उसके दोनों पैर टूट गए। गंभीर चोट लगने के कारण वह पानी में तैरने में असमर्थ था, जिसके बाद वहां मौजूद गोताखोरों ने काफी मशक्कत करते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाला।