रिटायरमेंट के बाद ईपीएफ खाते पर कब तक मिलता है ब्याज?
रिटायर होने के बाद भी आपके ईपीएफ फंड पर ब्याज मिलना जारी रहता है। यदि आप 58 वर्ष की आयु में रिटायर होते हैं, तो आपको 61 वर्ष की उम्र तक ब्याज का लाभ मिलता है। वहीं, जो लोग 55 साल की उम्र के बाद नौकरी छोड़ते हैं, उन्हें भी अगले 3 वर्षों तक ब्याज मिलता रहता है। इस अवधि के बाद ईपीएफ अकाउंट इनएक्टिव हो जाता है, हालांकि आप अपनी जमा राशि को निकालने के लिए क्लेम कर सकते हैं।