रिंकू सिंह को किस नाम से पुकारती हैं मंगेतर प्रिया सरोज? सांसद ने खुद बताया
एक इंटरव्यू के दौरान सपा सांसद प्रिया सरोज ने बताया कि वह अपने मंगेतर और क्रिकेटर रिंकू सिंह को प्यार से 'RK' बुलाती हैं। प्रिया ने पूर्वांचल की रीति-रिवाजों का हवाला देते हुए कहा कि वहां महिलाएं अपने पति का नाम नहीं लेतीं, इसलिए वह भी रिंकू का नाम लेने के बजाय उन्हें 'उनका-उनका' कहकर संबोधित करती हैं।